आम फलों का राजा
आम के फ़ायदे:-
आम गर्मियों में सबसे ज्यदा बिकने वाला फल है आम बहुत पोष्टिक भी होता है । बच्चा हो या बुढा,आम सबको ही पसंद होता है आम को फलों का राजा माना जाता है । आम में विटामिन ए ,सी और ई के साथ- साथ तांबा ,कैल्सियम ,फास्फोरस ,पोटेशियम जैसे खनिज तत्व होते है आम शरीर के रोगों से लड़ने में मदद करता है ।
·
नियमित आम के सेवन से कोलेस्ट्रोल का स्तर कम होता है क्योंकि आम में उचित मात्रा में विटामिन सी होता है ।
·
आम में विटामिन ए होता है जो हमारी आँखों के लिए लाभदायक होता है ।
·
आम में कई ऐसे एंजाइम होते है जो प्रोटीन को कम करने का कम करते है जिससे हमारी पाचन क्रिया बढती है ।
·
आम पना पी कर बहार जाने से न तो गर्मी लगती है और न ही लू । आम खाने से हमारी त्वचा स्वस्थ रहती है ।
·
कच्चे आम को पानी में उबाल कर त्वचा पर प्रोयोग करने से त्वचा के मुहांसे हट जाते है ।
आम के नुकसान :-
वैसे तो आम के सेवन करने से नुकसान नहीं होता पर अगर इसका अधिक सेवन किया जाये तो आपको इसके नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है ।
·
जिनको शुगर हो उनको आम का सेवन नही करना चाहिए क्योंकि मधुमेह वाले लोग को मिठा न खाने की सलाह दी जाती है और कई फलो में अन्य की तुलना में अधिक शुगर होती है ।
·
किसी- किसी को आम से एलर्जी होती है उनको आम का सेवन नही करना चाहिए ।
·
आम में बहुत अधिक कैलोरीज होती है जो हमारे वजन को बढाने में सहायक है ।
·
एक दिन में एक ही आम का सेवन करना चाहिए क्योंकि आम शरीर की गर्मी को बढ़ा सकता है ।

Post a Comment