Header Ads

शहद खाने के फायदे और नुकसान

 शहद सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है|   शहद से मोटापा भी कम किया जा सकता है| सही मात्रा में शहद का प्रयोग करने से काफी बीमारियां दूर होती है| शहद से सर्दी जुकाम ,खांसी और शरीर का मोटापा कम किया जा सकता है|  हालांकि शहद की अधिक मात्रा भी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होती है|  शहद को ज्यादा मात्रा में लेने से  नाक से खून निकलना, पेट खराब होना  आदि समस्याएं हो सकती हैं|






शहद खाने के फायदे
हमारे शरीर के लिए  शहद काफी लाभदायक होता है| शायद को सही मात्रा में लेने से बहुत सारी बीमारियों को घर पर ही ठीक किया जा सकता है| सांस की बीमारी वालों के लिए शहद सबसे अच्छी दवा मानी जाती है| कुछ ऐसी बीमारी है जो घर पर ही  ठीक की जा सकती हैं उनके बारे में आज हम आपको बताएंगे|
खाँसी में आराम
 शहद का एक चम्मच  खांसी को कुछ ही मिनटों में खत्म कर सकता है|  जब भी किसी को खांसी होती है तो उन्हें एक चम्मच शहद सोने से पहले खा लेना चाहिए| इससे उनकी खासी सुबह तक खत्म हो  जाएगी| अगर आपको भी खांसी की समस्या है आप भी  शहद के प्रयोग से कुछ ही मिनटों में खांसी दूर कर सकते हैं|

उल्टी में  शहद का प्रयोग
कुछ लोगों को उल्टी की समस्या ज्यादा आती है| उन्हें शहद का प्रयोग करना चाहिए| शहद के प्रयोग से उल्टी कुछ ही मिनटों में रुक जाती है|  यह एक घरेलू खास   नुक्खा माना जाता है|

वजन कम करे
 आजकल बहुत से लोगों को  वजन की समस्या आती है| लोग अपने अपने वजन को लेकर काफी परेशान रहते हैं| शहद एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जिससे कुछ ही दिनों में शरीर का वजन कम किया जा सकता है| इसका प्रयोग करना बहुत ही आसान है इसके लिए आपको गर्म पानी में एक चम्मच शहद डालकर रोज सुबह पीना होगा| कुछ ही दिनों में आपके शरीर का वजन कम हो जाएगा|

शहद खाने के नुकसान
अधिक मात्रा में  शहद खाने से शरीर में नुकसान भी होते हैं| शहद को सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए| कुछ ऐसे ही नुकसान आज हम आपको बताने वाले हैं |

एलर्जी
ज्यादा मात्रा में शहद खाने से शरीर में एलर्जी की समस्या भी आ सकती है| और शरीर में काफी तेजी से खुजली होने लगती है| इसलिए शहद का सीमित मात्रा में उपयोग ही लाभदायक है|
शिशुओं के लिए नुकसानदायक
 शिशु को शहद नहीं देना चाहिए| क्योंकि शहद से हमारा शरीर बहुत गर्म हो जाता है| शिशु   उस गर्मी को सहन नहीं कर पाते हैं| और बीमार पड़ने लगते हैं|  उनका पेट भी खराब हो सकता है|
वजन बढाये
 कहां जाता है शहद से वजन घटाया जाता है यह बात बिल्कुल सच है पर शहद के ज्यादा इस्तेमाल से हमारे शरीर का वजन बढ़ भी जाता है| इसलिए  शहद का सीमित मात्रा में उपयोग करना चाहिए|


कोई टिप्पणी नहीं