क्यों है ज्यादा नमक सेहत के लिए नुकसानदायक
कोई भी चीज अत्यधिक मात्रा में शरीर के
लिए हमेशा नुकसानदायक होती है| ज्यादा नमक खाने से शरीर में काफी समस्या होती है| ज्यादा नमक खाने से हमें ब्लड प्रेशर की
समस्या हो सकती है| और कम नमक खाने से भी हमें काफी बीमारियां होने लगती है| इसलिए नमक का सीमित मात्रा में उपयोग ही
शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है| बिना नमक के हम कोई भी चीज नहीं खा पाते हैं| अगर हम अपने खाने में ज्यादा नमक का इस्तेमाल करते हैं इससे हमें
काफी समस्याएं हो सकती हैं| आज कुछ ऐसी समस्याओं के बारे में हम आपको बताएंगे जो हमारी दिनचर्या
में आती है|
ब्लड प्रेशर बढता है
अधिक नमक खाने से हमें ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है| नमक की अधिकता शरीर में खून को गर्म कर
देती है
इससे ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती
है| और यह समस्या हमारे शरीर को काफी नुकसान
पहुंचा सकती है| ब्लड प्रेशर जैसी समस्या से निजात पाने
के लिए हमें नमक का केवल सीमित मात्रा में उपयोग करना होगा|
ज्यादा पानी प्यास
यदि हम अपने खाने में नमक ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करते हैं| तो हमें दिन भर काफी मात्रा में पानी प्यास लगती है और हम अत्यधिक पानी पीते
हैं तो यह भी हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता है| शरीर में पानी की अधिकता भी हमारा मोटापा बढ़ा सकती है| हालांकि कहा जाता है अधिक से अधिक पानी
पीना चाहिए पर अत्यधिक पानी भी शरीर के लिए नुकसानदायक होता है|
दिल का दौरा पड़ने की सम्भावना
अधिक नमक खाने वालों को दिल का दौरा पड़ने की समस्या बहुत आती है| यदि आप इन बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो आपको नमक का केवल सीमित
मात्रा में उपयोग करना होगा| अत्यधिक नमक खाने वालों को दिल से संबंधित काफी बीमारियां भी होती है| और अचानक से दिल का दौरा भी पड़ता है| दिल का दौरा पड़ने पर मौत होने की संभावना भी काफी मात्रा में बढ़ जाती है|
पेट खराब होना
अत्यधिक मात्रा में नमक खाने से हमारा पेट भी खराब हो सकता है| इसलिए नमक का सीमित मात्रा में उपयोग ही
शरीर के लिए फायदेमंद होता है| पेट खराब होने पर हमारा पूरा दिन खराब हो जाता है| कोई भी व्यक्ति अपना पेट खराब करना नहीं
चाहेगा| इसलिए हमें इससे बचने के लिए नमक का
सीमित मात्रा में ही उपयोग करना चाहिए|
ये भी पढें -

Post a Comment