जीरा क्यों है सेहत के लिए फायदेमंद
जीरा क्यों है सेहत के लिए फायदेमंद
घरों में जीरे का इस्तेमाल काफी ज्यादा
किया जाता है| इसका इस्तेमाल सब्जी और दाल को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है| पर क्या आप जानते हैं जीरे से काफी सारी बीमारियों का इलाज भी किया
जाता है| जीरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना
जाता है| इससे पेट में होने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकता है| और हड्डियों को भी मजबूत करने के काम आता है| जीरे का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से हमें काफी सारी बीमारियों से निजात मिलता है| आज हम कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में
बताएंगे जिनको आप केवल जीरे के प्रयोग से घर पर ही ठीक कर सकते हैं|
वजन कम करने में सहायक
जीरा वजन का कम करने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है| जीरे का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से
हमारे शरीर में चर्बी नहीं बनती है| जिसके कारण हमारा वजन सीमित रहते हैं| और हमें बीमारियों से छुटकारा मिलता है|अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आप सुबह के समय
जीरे के पाउडर को गर्म पानी में डालकर पी सकते हैं| इस घोल का 1 से 2 हफ्ते तक इस्तेमाल करने से वजन कम किया जा सकता है|
पेट दर्द में सहायक
पेट दर्द के लिए भी जीरे का पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है| पेट दर्द होने पर गर्म पानी में एक
चम्मच पाउडर डालकर पी ले| इससे कुछ ही देर मे आपको पेट की समस्या से छुटकारा मिलेगा|और जीरे का इस्तेमाल आप अपनी सब्जी में भी कर सकते हैं| इससे पेट दर्द और पेट में गैस की समस्या नहीं आती है|
हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक
जीरे का नियमित रूप से हमारी हड्डियां भी मजबूत होती है| और हड्डियों का कड़कना बंद हो जाता है| जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है| रोजाना जीरे और गर्म पानी का घोल पीने से हड्डियाँ काफी मजबूत हो जाती है| उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारे हड्डियों
में कमजोरी होने लगती है| इसको दूर करने के लिए गर्म पानी और जीरे का घोल पीने से हड्डियां काफी मजबूत होती है|
सर्दी जुखाम से राहत
सर्दी जुकाम जैसी समस्या को भी दूर करने
के लिए जीरे और गर्म पानी का घोल काफी फायदेमंद माना जाता है| इसका इस्तेमाल करने से कुछ ही देर में
सर्दी और जुकाम जैसी समस्या से निजात पाया जा सकता है| यह तरीका काफी सालों से अपनाया जा रहा है| इससे शरीर में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है|
Post a Comment