दांत दर्द से परेशान है तो लॉन्ग पीसकर उसमें एक नींबू का रस मिलाएं, दर्द वाले दांत के आसपास मालिश करें।
एक चम्मच जैतून के तेल में दो-तीन बूंदे लौंग के तेल की मिलाएं रुई के फोहे को भिगोकर दर्द वाले दांत के पास रखने से आराम मिलेगा।
जुकाम, खांसी और कफ से परेशान हैं:-
जुकाम में 10 ग्राम गेहूं की भूसी, लौंग और नमक एक कप पानी में उबाल कर काढ़ा बनाएं थोड़ा ठंडा करके पीने से आराम मिलता है।
जुकाम में नाक बंद होने पर उबलते पानी के कटोरे में कुछ बूंदें लौंग का तेल मिलाकर भाप लेने से लाभ होता है।
पीसी लौंग और अनार के छिलके बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण बना ले,आधा चम्मच शहद में एक चौथाई चम्मच मिश्रण मिलाकर दिन में दो-तीन बार खाएं।
कफ होने पर तवे पर दो-तीन लॉन्ग गर्म करके चूसें यह कफ के गठन को रोकता है।
गले में खराश हो तो:-
2 से 3 लौंग और लहसुन की एक दो कलियां पीसकर पेस्ट बनाएं इसे एक कप पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।
गले की खराश में दिन में दो तीन लौंग चबाना फायदेमंद है
बुखार में राहत:-
4 पीसी लौंग का पानी पिलाना काफी फायदेमंद होता है।
बुखार होने पर दो कप पानी में 3 पीसी लॉन्ग, दो इलायची, 2 छोटे चम्मच सौंफ, 6-7 तुलसी के पत्ते, दालचीनी का एक टुकड़ा मिलाकर काढ़ा बनाएं इस काढ़े का सेवन दिन में दो बार करना लाभकारी रहेगा।
एसिडिटी में कारगर:-
एसिडिटी से राहत के लिए लौंग को मुंह में रख कर धीरे-धीरे चूसे। 15 ग्राम आंवले का रस, 5 पीसी लॉन्ग, एक चम्मच शहद, एक चम्मच चीनी मिलाकर, मिश्रण बनाएं इस मिश्रण को एक चम्मच दिन में 3 बार गर्म पानी के साथ खाएं।
सिर दर्द में फायदेमंद:-
2-3 लौंग का पाउडर और थोड़ा सा नमक और पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं इस पेस्ट से माथे की मालिश करें।
सिरदर्द में एक कप पानी में 5 लौंग पीसकर उबालें थोड़ी चीनी मिलाकर सुबह शाम पिएं।
लौंग के तेल में थोड़ा सा नमक मिलाकर गर्म करके माथे की मालिश करने से भी सिर दर्द में आराम मिलता है।
भारीपन होने पर 2-3 लॉन्ग, आधा चम्मच सूखी अदरक या सोंठ के साथ पीसकर नाक और माथे पर लगाएं।
उल्टी हो तो राहत दिलाए:-
एक गिलास पानी में दो तीन पीछे लौंग डालकर उबालें थोड़ा ठंडा होने पर छानकर दिन भर में 2 बार पिए।
उल्टियों में एक चम्मच शहद में एक चुटकी लौंग पाउडर मिलाकर खाना फायदेमंद है।
{बातें सेहत की } के माध्यम से आपकी सेहतनिरोग रहने के लिये {लेखों} {आर्टीकलों}के द्वारा दी जारही जानकारी में पूरी सावधानी वरती जाती है।लेकिन प्रत्येक मनुष्य प्रक्रति अलग होने के कारण सभी समान लाभ नही होसकता।उक्त उपाय/उपचार प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है |
Post a Comment