नजला बिगड़ा तो अपनाये नुस्ख़े
नजला बिगड़ा तो अपनाये नुस्ख़े
नजला-जुकाम है तो मामूली सी बीमारी और सावधानी बरतें तो आसानी से ठीक हो जाती है। लेकिन लापरवाही की तो कानों से कम सुनना, आंखों से कम दिखना, दांतों के मसूड़ों के रोग, समय से पहले बाल सफेद होना, बाल झड़ना, आदि उपद्रव हो सकते हैं।
लक्षण:-
पहले शरीर में टूटन, सिर में भारीपन या दर्द, हल्का बुखार होता है बाद में खाने में अरुचि, नाक मुंह से बदबू और बदहजमी भी हो जाती है। शरीर की प्रतिरोधक शक्ति - घटने लगती है।
क्या ना करें:-
पसीना बह रहा हो तो तुरंत ही ठंडा पानी ना पिएं।
बाहर से घर आते ही जुराब उतार कर फर्श पर घूमना, शीतल पेय, बर्फ आदि का सेवन नुकसानदायक है।
मौसम के मुताबिक ठंडे या गर्म पानी से नहाए अधिक गर्म पानी सिर पर ना डालें।
क्या करें :-
नहाते या सोते समय पांव के तलवों, नाभि और नाक मैं सरसों का तेल लगाएं।
कब्ज हो तो जुकाम बढ़ता है इसीलिए पेट साफ रखें सुपाच्य भोजन करें।
उपचार:-
सितोपलादि चूर्ण एक चम्मच, लक्ष्मी विलास रस एक गोली, शृंगाराभरस एक गोली। ऐसी दो मात्रा सवेरे शाम शहद और अदरक का रस मिलाकर ले। सिर दर्द हो तो शिर:शूल वज्र रस की गोली मिलाई जा सकती है।
षड्बिंदु तेल दो-दो बूंद दोनों नाको में सवेरे शाम डाले और सिर पीछे लटका कर कुछ देर ऐसी स्थिति में रहे इस से नाक की रुकावट दूर होगी। सिर में जमा बलगम निकलेगा। बालों का झड़ना, सफेद होना रुकेगा।
चित्रक हरीतकी रसायन 1-1 चम्मच सवेरे शाम लेने से पेट हल्का रहता है। जुकाम में लाभ होता है

Post a Comment