अच्छा खाना और रोजाना मालिश
अच्छा खाना और रोजाना मालिश
प्रत्येक महिला पुरुष की चाहत रहती है लंबे, घुंघराले और खूबसूरत बालों की आज के व्यस्त जीवन में भी सबसे ज्यादा ध्यान बालों पर दिया जाता है। बालों का झड़ना कम नहीं होता है। लेकिन कुछ घरेलू उपचार के माध्यम से समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। बालों की सुरक्षा के लिए सबसे उचित देखभाल के साथ पोस्टिक एवं संतुलित आहार की जरूरत होती है।
- बालों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए चिकनाई रहनी चाहिए लेकिन इसका ध्यान बहुत कम लोग ही करते हैं।
- बालों में रोज तेल लगाना आवश्यक है। तेल लगाने से पहले बालों की जड़ों को खूब पोंछ लेना चाहिए। तेल लगाने का तरीका यह है कि हथेली पर तेल भरकर उंगलियों से बालों की जड़ो में तेल धीरे धीरे मलना, थोड़ी देर मालिश करने से रक्त संचार गतिमान होगा और सिर में हल्कापन महसूस होगा।
- बालों को धोने के लिए दही, बेसन मिलाकर धोना लाभकारी है। शिकाकाई, आंवला और रीठा तीनों चीजें बराबर मात्रा में लेकर कूट-पीसकर पानी में भिगो दें सवेरे इसी में से थोड़ा पानी लेकर सिर धोए काले और चमकदार होंगे।
- अन्य उपयोगी तेल है महाभृंगराज, आंवला, ब्राह्मी, हिमसागर, नारियल आदि।
- नींबू के रस से सिर धोना चाहिए अधिक फफूंद जम रही हो तो आधा नींबू काटकर सिर पर धीरे-धीरे रगड़ना लाभकारी है।
- जूं पड़ गई हो तो नीम का तेल लगाना हितकारी है बालों को काले और चमकीले बनाने के लिए प्याज का रस लाभकारी है प्याज का रस लगाकर आधा घंटा बाद सिर धोना चाहिए।
- त्रिफला से बाल धोने से बाल पुष्ट और काले होते हैं भृंगराज के रस से बाल धोने से बाल स्वस्थ और काले रहते हैं।
- बेर के पत्तों को चटनी की तरह पीसकर बालों पर लेप करके आधे घंटे बाद धोकर तेल लगाना बालों को स्वस्थ रखता है।
- बालों में चमक लाने के लिए एक मग पानी में एक चम्मच सिरका डालकर धोय बालों में चमक आएगी।
- सूखे आंवले का चूर्ण ढाई सौ ग्राम आधा किलो नारियल के तेल में मिलाकर 15 दिन लगातार धूप में रखे। सोलहवे दिन से लगाना शुरू करे बाल काले चमकीले और पुष्ट होंगे। मेहँदी के पते पीसकर बालो पर लगाने से बाल मुलायम होते है।

Post a Comment