फटी एड़ियों को बनाए मुलायम
मानव मात्र का स्वभाव है, सूंदर दिखने की लालसा। इसकी पूर्ति के लिए वह न जाने कितने उपाय करता है। मकसद होता है बस सूंदर दिखना। वैसे भी हर कोई चेहरे को सजाना-सवारना चाहता है, लेकिन शरीर के अन्य अंगो की तरफ ज्यादातर लोगो की अनदेखी रहती है।
अब आप पाँव को ही लीजिए। अधिकतर लोग चेहरे पर तो अनगिनत क्रीम, पाउडर, लोशन आदि लगाते है, लेकिन पांवो पर ध्यान नहीं है। नतीजे में अधिकांश लोगो में पैर दर्द, दरार, काले धब्बे, खुजली आदि की समस्या शुरू हो जाती है ऐसे में ज्यादातर लोग कीमती चप्पल, जुते, जुराबों से वास्तविकता छिपाने का असफल प्रयास भी करते है पर जूते से पैर निकलते ही उन्हें असलियत से सामना करना पड़ता है इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए बस जरा सा ध्यान देने की जरूरत है।

- नहाते समय गर्म पानी मे पांव रख कर धोड़ी देर बाद किसी खुरदरी चीज़ से धीरे - धीरे एड़ियों को रगड़े। नहाने के बाद तौलिया से रगड़ कर एड़ी पोंछे।
- एड़ी साफ़ रखने का आसान तरीका है कि नहाने से पहले थोडे से पानी में नमक डाल कर पाँव डूबा कर सूखे तौलिया से रगड़ कर पोंछे।
- नहाने के बाद दो-चार बून्द सरसों का तेल गर्म पानी में मिलाकर एड़ियों पर लगाये।
- फर्श पर नगे पैर न घूमे।
- अवकाश के समय गर्म पानी में नमक डाल कर ईंट के टुकड़े से धीरे धीरे रगड़े। सूखे तौलिये से धीरे से पोंछ कर हल्का सा सरसो का तेल लगाए।
- प्रायः फटी या दरार पड़ी एड़ियों में खून भी निकलने लगता है, घाव हो जाते है और दर्द होता है। ऐसी हालत में गर्म पानी में नमक या एसिड बोरिक से सेंकना और जात्यादि तेल लगाना लाभकारी होता है।
- गर्म पानी से पाँव धोकर मोम और घी पिघला कर लगाना हित कर होता है। पेट की खराबी यानि कब्ज के कारण भी यह परेशानी होती है। रात को चार से छह चम्मच इसबगोल दूध या पानी से लेना फायदेमंद होता है।
- नीम के पत्तो का रस दो चम्मच, जरा-सा देसी मोम, घी, हल्दी लगाना भी लाभकारी है।
- घी और मोम को कटोरी में रख कर गर्म करे। गर्म होने पर रुइ जो गीली कर रखी है इसमें डाल दे। उल्ट-पुलट कर इसे बादामी रंग होने तक सेंकते रहे। फिर उतार कर सुहाता-सुहाता एडियों पर बांध दे। तीन चार दिन में जख्म भर जायेंगे। एड़िया मुलायम हो जाएगी।

Post a Comment